Home Punjab जालंधर : गांधी वनिता आश्रम से देर रात दौड़ने वाली युवतियों ने...

जालंधर : गांधी वनिता आश्रम से देर रात दौड़ने वाली युवतियों ने भागने के पीछे बताई यह वजह, पढ़ें क्या

ब्यूरो : गांधी वनिता आश्रम से देर रात को भागी 46 लड़कियों के मामले की जांच दौरान पता चला है कि आश्रम में रहने वाली लड़कियों में से कुछ लड़कियां नाबालिग है। इनमें से ज्यादातर का मन आश्रम में नहीं लगता और वह अपने घर जाना चाहती हैं लेकिन उन लड़कियों के माता-पिता उन्हें घर लेकर जाना नहीं चाहते और कई लड़कियां तो अपने माता-पिता के घर जाना नहीं चाहती, ना तो परिजन उन्हें ले कर जाने को तैयार थे। इस मामले के जांच अधिकारी सरकार के सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास के डायरेक्टर विम्मी भुल्लर ने बताया कि उन्होंने लड़कियों से अलग-अलग बातचीत करके उनकी परेशानी पूछी तो लड़कियों ने बताया कि उनका मन आश्रम में नहीं लगता। लड़कियां अपने घर जाना चाहती हैं। डायरेक्टर ने बताया कि लड़कियां नाबालिक है। इसलिए जब तक कोर्ट से कोई आदेश नहीं आता तब तक उन्हें उनके घर नहीं भेजा जा सकता।