


ब्यूरो : नगर निगम जालन्धर स्थानीय BMC चौक फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत अविलंब पूरी करवा कर भगवान महावीर मार्ग के बंद किये हिस्से को शीघ्र खोले जाने के लिए न्यू जवाहर नगर मार्किट एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट नवजोत सिंह ने मांग की है। इस मार्ग के अस्थाई तौर पर बंद होने की वजह से मिशन चौक की ओर जाने वाला सारा ट्रैफिक लाजवंती हॉस्पिटल वाले चौक से न्यू जवाहर नगर के प्रवेश मार्ग से न्यू जवाहर नगर मार्किट होते हुए APJ स्कूल चौक होकर मिशन चौक की तरफ जाता है। इस वजह जहाँ नई जवाहर नगर के रिहाइशी इलाके के नागरिक परेशान हैं वहीं मार्किट वाली सड़क पर उक्त ट्रैफिक और मॉडल टाउन से आने वाले रूटीन ट्रैफिक की वजह से दोहरा तिहरा दबाव होने की वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। इससे मार्किट के कारोबारियों का पहले कोरोना की वजह से मंदा कारोबार और अधिक मंदा हो रहा है। जालन्धर लिटरेरी फोरम के संयोजक और एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट नवजोत सिंह का कहना है कि नगर निगम व जनता को आ रही समस्या का हल निकालने के लिए इस मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करना चाहिए अन्यथा इसके लंबा खिंचने से हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए अदालत की शरण में जाने के लिए मजबूर होने लगेंगे।







