


ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय की साइक्लिसट ने हैदराबाद में चल रही राष्ट्रीय ट्रैक साइक्लिंग चैम्पियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सिल्वर और ब्रान्ज मैडल जीते। इस चैंपिम्यनशिप में कुमारी ल्यूटे मयूरी धनराज ने 2 सिल्वर और 1 ब्रान्ज मैडल और कुमारी मुकुल ने 1 ब्रान्ज मैडल जीता।प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने विजेता खिलाड़ियों, कोच राजेश कौशिक और फैकल्टी सुखविंदर कौर और रमनदीप कौर को बधाई दी। उन्होंने विजेताओं को भविष्य में भी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।







