Home Health जालंधर : कोरोना अटैक लगातार जारी, फिर इस बड़ी मात्रा में मिले...

जालंधर : कोरोना अटैक लगातार जारी, फिर इस बड़ी मात्रा में मिले नए मरीज, आधा दर्जन से अधिक ने तोड़ा दम, पढ़ें

बयूरो : शहर में कोरोना का अटैक लगातार जारी है। रविवार को जिले में 400 से अधिक मरीज मिले जिसमे कुछ दूसरे जिलों से सम्बंधित है। वही 7 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। नए मिले मरीजो में पॉश इलाके मॉडल टाउन और गांव बंडाला के 1 परिवार के 3 सदस्य शामिल है। इसके अतिरिक्त जेपी नगर, दीन दयाल उपाध्याय नगर, गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू, ग्रेटर कैलाश के 1 परिवार के 2 सदस्य शामिल है। इसके अतिरिक्त अन्य नए मिले मरीजो में पॉश इलाके मॉडल टाउन, लिंक रोड, भार्गव नगर, गुरु तेग बहादुर नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, जसवंत नगर, जेपी नगर, विजय नगर, अर्बन एस्टेट, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शहीद उधम सिंह नगर, लाजपत नगर, जालंधर हाइट्स, सेंट्रल टाउन, छोटी बारादरी, रोज पार्क, जनता कॉलोनी, दिलबाग नगर आदि इलाकों से सम्बंधित है।