


ब्यूरो : हिंदूवादी नेता व शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय प्रधान निशांत शर्मा सहित 3 दर्जन कार्यकर्ताओं के खिलाफ खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान दिए गए भड़काऊ भाषण पर संज्ञान लेते SSP के आदेश पर देश अखंडता एवं भाईचारे को भंग कर अराजकता का माहौल पैदा करने तथा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, दंगे भड़काने जैसा माहौल पैदा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जिसमे सिटी थाने के SHO दलजीत सिंह गिल ने बयान दर्ज करवाए हैं कि ड्यूटी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप देखी, जिसमें शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय प्रधान निशांत शर्मा भड़काऊ भाषण दे रहे थे। DSP के अनुसार इस मामले में निशांत शर्मा और अरविंद गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा।
प्रेस वार्ता की प्रमुखता से प्रकाशित विस्तार खबर







