


ब्यूरो : जालंधर के रामामंडी में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बेटे की संदिग्ध हालात में आत्महत्या किए जाने की खबर आई है। जानकारी के अनुसार रामामंडी के प्रोफेसर कॉलोनी क्षेत्र में पूर्व सब इंस्पेक्टर बक्शी सिंह के पुत्र अमरिंदर सिंह का शव अलमारी से लटकता पाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था तथा एक साल से वह बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। इलाके में बदबू फैलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुई तो अमरिंदर का शव अलमारी के साथ लटक रहा था। संभावना जताई जा रही है कि करीब एक हफ्ता पहले ही अमरिंदर आत्महत्या कर चुका था।








