Home Punjab जालंधर : ‘यूथ मोर्चा’ ने DC को शहरवासियों के हस्ताक्षरों सहित सौंपा...

जालंधर : ‘यूथ मोर्चा’ ने DC को शहरवासियों के हस्ताक्षरों सहित सौंपा ज्ञापन, पढ़ें व देखें

बयूरो : यूथ मोर्चा द्वारा किसानों के हक में लंबे समय से शहरवासियों को जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान पॉश इलाके मॉडल टाउन में पिछले कई महीनों से जारी है। इसी अभियान के अधीन शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के शहीदी दिवस पर 3 दिवसीय किसानों के हक में हस्ताक्षर मुहिम चलाई गई थी जिस दौरान हुए हस्ताक्षरों सहित 1 ज्ञापन यूथ मोर्चा के प्रतिनिधियों ने DC घनशयाम थोरी को सौंपा। इस मौके पर रामगढ़िया ग्रुप से गगन ढट्ट, CT ग्रुप से मनबीर चन्नी, विक्रम धीमान, जसकीरत तूड़, गुरमुख बराड़ आदि मौजूद थे, जिन्होने मांग की कि इन हस्ताक्षरों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाए ताकि वह समझ सके कि किसानों के लिए बनाए गए 3 काले कानूनों को रद्द करने के लिए आम जन भी आवाज बुलंद कर रहे है।