Home Education HMV ने खोले ‘प्रयास बॉक्स’

HMV ने खोले ‘प्रयास बॉक्स’

ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय की विद्यार्थी परिषद द्वारा कैंपस में ‘प्रयास बाक्स’ लगाए गए। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने बताया कि यह प्रयास बॉक्स 2019 में लगाए गए थे। इनका उद्देश्य छात्राओं में मदद करने की भावना को बढ़ावा देना था। सभी छात्राओं को इन बाक्स में सहायता राशि देने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह कालेज का एक नवीनतम प्रयास है तथा इन बॉक्स को प्रति वर्ष वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर 31 मार्च को खोला जाता है। इस वर्ष इनमें से कुल 10,078 / – रुपए की राशिप्राप्त की गई है। इतनी ही राशि का सहयोग कालेज देगा तथा कुलराशि को स्टूडेंट बैलफेयर में लगाया जाएगा। इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. कंवलदीप कौर, डीन विद्यार्थी परिषद उर्वशी मिश्रा, डीन अनुशासन- I डॉ. आशमीन कौर, डीन अनुशासन- II शालूबत्तरा, सुप्रिट डेट अकांउटस पंकज ज्योति, ओवर सीयर तरुण महाजन, हैड गर्ल प्रभसिमरन कौर, असिस्टेंट हेड गर्ल रचना तथा एच.एम.वी.टास्क फोर्ससे गुरलीन कौर उपस्थित थे।