Home Punjab मात्र 1 हफ्ते में मिले 1000 से अधिक पत्र, ‘Job Update’ क्यों...

मात्र 1 हफ्ते में मिले 1000 से अधिक पत्र, ‘Job Update’ क्यों रुका : सवाल

– 31 मार्च की क्लोजिंग के चलते रोका गया था ‘Job Update’, 1 अप्रेल से लगातार रहेगा जारी : डॉ. सुशील पराशर

– यह मुहिम तब तक चलेगी जब तक पंजाब के हर बेरोजगार को नही मिलेगा रोजगार : डॉ. पराशर

बयूरो : कैरियर गुरु डॉ. सुशील पराशर व गोलमाल न्यूज़ द्वारा जनहित में 1 मुहिम आरम्भ की गई थी। जिसमे बेरोजगारों को ‘Job Update’ मुहैया करवाए जाते थे। इस मुहिम को जहां बेतहाशा रिस्पांस मिला वही हजारों बेरोजगारों ने मात्र 1-2 माह में ही रोजगार भी प्राप्त किया। इस मुहिम को पिछले हफ्ते रोक दिया गया था और हैरानीजनक है कि मात्र 1 हफ्ते में हमे 1000 से अधिक पत्र (मेसेज, व्हाट्सएप्प व ईमेल) प्राप्त हुए जिसमे इसे रोकने का कारण पूछा गया। पाठकों के लिए 1 अप्रेल से खुशखबरी है कि ‘Job Update’ जोकि 31 मार्च की क्लोज़िंग करके रोका गया था, बारे डॉ. सुशील पराशर ने बताया कि लगातर शुरू दोबारा किया जा रहा है। गौर होकि यह बिल्कुल मुफ्त है। न इस मे नौकरी देने वाले को कोई पैसा देना पड़ता है न लेने वाले को। यह एक जनहित मुहिम है।