

ब्यूरो : मान्यता प्राप्त एफिलिएटिड स्कूल एसोसिएशन (रजि.) RASA पंजाब की तरफ से 30 मार्च दिन मंगलवार को अपने जिला हेड क्वार्टर और जिला की सामूहिक टीम के साथ पंजाब के समूह डी.सी को स्कूलों के खोलने व बोर्ड की मुल्तवी परीक्षाएं लेने के बारे में पंजाब सरकार को मांग पत्र देने के लिए कार्यक्रम रखा गया।
जिसमे सारे पंजाब के बड़े उच्च स्तर पर लोग शामिल हुए। स्कूलों के समूह संचालक, स्कूल के अध्यापक वर्ग और नॉन टीचिंग स्टाफ के साथ स्कूल ड्राइवर, बच्चों के माता-पिता ने बड़ी गिनती में इकट्ठा होकर सड़क पर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। पंजाब सरकार से स्कूलों को 31 मार्च के बाद खोलने के लिए मांग पत्र देकर विनती की।
इस संघर्ष कार्यक्रम को सारे पंजाब में कामयाब बनाने के लिए, पंजाब के समूह स्कूल के संचालक जिला प्रधान और उनकी समूची टीम, अध्यापक वर्ग, नॉन टीचिंग स्टाफ, बच्चे तथा उनके माता-पिता, ड्राइविंग वर्ग और स्कूल से संबंधित सारे वर्ग बधाई के पात्र हैं।
RASA पंजाब स्टेट की समूची लीडरशिप ने सभी का साथ देने के लिए दिल से धन्यवाद किया। अगर पंजाब सरकार ने हमारी मांगे ना मानी तो RASA पंजाब सब के साथ मिल-जुल कर कई और ठोस रणनीतियों पर काम करेंगे।








