Home Education सेंट सोल्जर मैनेजमेंट छात्रों ने जाना ग्रामीण उद्यमिता विकास

सेंट सोल्जर मैनेजमेंट छात्रों ने जाना ग्रामीण उद्यमिता विकास

ब्यूरो : उद्यमिता के बारे में जागरूकता फैलाना और उद्यमी बनने के लिए छात्रों को प्रेरित करने के लिए सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीच्यूट मिठू बस्ती द्वारा महात्मा गाँधी नैशनल कौंसिल फॉर रूरल एजुकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एजुकेशन, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के सहयोग से ग्रामीण उद्यमिता विकास विषय पर एक दिवसीय वर्चुअल वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में एमजीएनसीआरई, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के डायरेक्टर प्रो.चेतन, एम.जी.एन.सी.आर.ई, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार से डॉ. रणबीर सिंह बट्टन विशेषज्ञों के रूप में शामिल हुए जिनका स्वागत कॉलेज डॉ. आर.के पुष्करणा और फैकल्टी द्वारा किया गया।
प्रो.चेतन ने छात्रों को जानकारी देते हुए ग्रामीण क्षेत्र के विकास की योजनाओं और उपलब्ध अवसरों को प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न मार्केटिंग रणनीतियों पर भी चर्चा की। डॉ. रणबीर सिंह ने छात्रों के साथ ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी और विभिन्न व्यावसायिक योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे उद्यमी योजनाओं को बना सकते हैं, लागू कर सकतें हैं और प्रतिस्पर्धी का कैसे लाभ के सकते हैं। इसके अतिरिक्त छात्रों के लिए प्रश्न उत्तर राउंड रखा गया। प्रिंसिपल डॉ.पुष्करणा ने छात्रों को विभिन्न ग्रामीण विकास योजना तैयार करने और उन्हें लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया। एच.ओ.डी डॉ. अंजली ने आये हुए मेहमानों का धन्यवाद किया और छात्रों को ग्रामीण उद्यमिता विकास से संबंधित विभिन्न तथ्यों से अवगत करवाते हुए उन्हें भविष्य में विकास कार्यक्रम संचालित करने के लिए सुनिश्चित किया।