Home Education HMV ने एक्स सर्विसमैन वैलफेयर एसोसिएशन (रजि.) भोगपुर के साथ MOU किया...

HMV ने एक्स सर्विसमैन वैलफेयर एसोसिएशन (रजि.) भोगपुर के साथ MOU किया साइन

एसोसिएशन ने प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन को वैलफेयर गतिविधियों के लिए किया सम्मानित

ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालयतथा एक्स सर्विसमैन वैलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) भोगपुर के बीच MOU साइन किया गया है। इस MOU के तहत दोनों पक्षों में गैस्ट लैक्चर, पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट प्रोग्राम तथा मोटिवेशनल लैक्चर करवाने हेतु करार हुआ है। MOU में यह भी बयान किया गया है कि एच.एम.वी का पोस्ट ग्रैजुएट इकोनामिक्स विभाग सर्वे करके डाटा एकत्र करने तथा सामाजिक आर्थिक पहलुओं पर डाटा का विश्लेषण करने में सहायता करेगा। एसोसिएशन की ओर से प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन को गांवों की लड़कियों के कल्याण के लिए की गई गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. अजय सरीन व इकोनामिक्स विभागाध्यक्षा शालू बत्तरा ने कालेज के प्रतिविश्वास दिखाने हेतु एसोसिएशन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एक्स – सर्विसमैन के सहयोग से कालेज भविष्य में भी वैलफेयर गतिविधियां करता रहेगा।