

बयुरो : थाना 6 अधीन KFC चौक में पुलिस ने नाकेबंदी दौरान एक एक नई Venue गाड़ी रोकी जिसके शीशे पर काली फिल्म लगी हुई थी। जब पुलिस ने चैकिंग के लिए कार रुकवाई तो पीछे लगी नंबर प्लेट पर दो बंदूकों की फोटो के साथ BLACK LISTED लिखा हुआ था।

थाना-6 के ए.एस.आई रूप लाल तथा नंरिदर ने गाड़ी चला रहे दोनो युवकों को बाहर निकाला तथा शीशों पर काली फिल्म लगाने का कारण पूछा तो युवक ने कहा कि उनके परिवार वालों को कोई मैडिकल प्रौब्लम है।

जिसकी वजह से शीशे काले किए गए हैं तथा कार अभी नई है इसलिए नंबर आया नहीं तो शौंकियातौर पर ब्लैकलिस्टिड लिखवा लिया था। पुलिस ने नंबर उतरवाने तथा काली फिल्म उतरवाने की शर्त पर युवक का चालान काट दिया और वार्निंग देकर भेज दिया।







