Home Punjab अमरजीत सिंह अमरी द्वारा मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा...

अमरजीत सिंह अमरी द्वारा मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कैंट रेलवे स्टेशन पर किया गया स्वागत

बयूरो : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर (देहाती) के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह अमरी की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का माता श्री वैष्णो देवी जी के दरबार में दर्शन करने के लिए जाते हुए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया, और उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पंजाब प्रदेश में किए जा रहे कार्यों पर समीक्षा कर उनके साथ चर्चा की और पांच राज्यों में चल रहे चुनावों के बारे में भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा कर विचार विमर्श कियाा। इस मौके पर उनके साथ उपस्थित राजीव पांजा, निधि तिवारी, चंद्रशेखर, राजेश कुमार व भाजपा जालंधर देहाती के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।