Home Punjab राजनीतिक आधार खो चुके विरोधी दलो के गुंडे भाजपा नेताओ पर क़ातिलाना...

राजनीतिक आधार खो चुके विरोधी दलो के गुंडे भाजपा नेताओ पर क़ातिलाना हमले कांग्रेस सरकार एवं पुलिस के सहयोग से कर रहे : अर्जुन त्रेहन

– एम.एल.ए अरुण नारंग पर हुए हमले की कड़ी निंदा प्रकट करता हूं : अर्जुन त्रेहन

बयूरो : भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश प्रदेश सह मीडिया संयोजक, परबारी मुक्तसर साहिब अर्जुन त्रेहन ने बयान जारी करते कहां पंजाब में किसान आंदोलन की आढ़ में राजनीतिक आधार को चुके विरोधी राजनीतिक दलो के गुंडे भाजपा नेताओ पर क़ातिलाना हमले कांग्रेस, पंजाब सरकार एवं पुलिस के सरक्षण सहयोग से कर इन घटनाओं को किसानो के साथ जोड़ने का षड्यंत्र रच रहे है। किसान आंदोलन की आड़ में राजनीतिक गुंडों द्वारा अंबोहर भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हमले की कड़ी निंदा करता हूं। यह हमला किसानों द्वारा नहीं बल्कि आप और कांग्रेस की मिलीभगत से किया गया हैै, राज्य सरकार कानून और न्याय प्रणाली को लागू करने में बुरी तरह विफल रही है। और कहां समय आने पर हम इसका अच्छे से हीसाहब लेंगे और कहा मौजूदा पंजाब सरकार हर मुद्दे पर फेल होकर ऐसे घिनोने राजनीतिक हमले से न तो भाजपा डरेगी, न झुकेगी, और ना ही अपने संकल्प से पीछे हटेगी।