Home Punjab भाजपा विधायक नारंग पर हमला करेगा पार्टी का वोट बैंक मजबूत

भाजपा विधायक नारंग पर हमला करेगा पार्टी का वोट बैंक मजबूत

 – शहरी हलकों में संगठित हो सकता है भाजपा का हिंदू वोट बैंक

 – केंद्र सरकार ले सकती है सख्त एक्शन

बयूरो : कई महीनों से चल रहा किसान आंदोलन अपनी धार को तेज नहीं कर पा रहा था। केंद्र की ओर से कोई सुनवाई न होने पर बौखलाहट में किसानों की ओर से शनिवार को भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हमला बोल दिया गया और उन्हें नंगा कर दौड़ाया गया। निश्चित तौर पर इस घटना से किसान आंदोलन को चोट पहुंचेगी और भाजपा को एक बार फिर उभार मिल सकता है। ग्रामीण इलाकों में कमजोर भाजपा किसान आंदोलन के कारण शहरी हलकों में भी कमजोर पड़ रही थी। मगर  जिस तरह से भाजपा विधायक पर हमला हुआ और उसकी वीडियो वायरल हुई, उससे निश्चित तौर पर भाजपा के हक में सहानूभूति की लहर दौड़ेगी और भाजपा का शहरी हलकों में हिंदू वोट बैंक मजबूत होगा। अगर भाजपा के हक में हिंदू वोट बैंक संगठित हो गया और भाजपा नेताओं ने भी भविष्य में पाजीटिव राजनीति खेली तो कांग्रेस की मुश्किलें शहरी हलकों में बढ़ सकती हैं। जिस तरह से भाजपा विधायक पर हमला हुआ, उसको लेकर अब केंद्र सरकार भी किसान आंदोलन को लेकर कोई सख्त एक्शन ले सकती है। केंद्र सरकार को लगता है कि अगर अब भी उचित एक्शन न लिया गया तो इस मारपीट व जानलेवा हमलों की दहशत भाजपा नेताओं में बैठेगी। वैसे भी पंजाब में भाजपा के पास खोने को कुछ नहीं है।