Home Punjab पंजाब भाजपा एस.सी मोर्चा प्रवक्ता बने गुरदयाल सिंह भट्टी और जितेंद्र जींद,...

पंजाब भाजपा एस.सी मोर्चा प्रवक्ता बने गुरदयाल सिंह भट्टी और जितेंद्र जींद, पूर्व सी.पी.एस के.डी भंडारी से लिया आशीर्वाद

पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए भाजपा जरूरी : के.डी भंडारी

ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा एस.सी मोर्चा पंजाब अध्यक्ष राजकुमार अटवाल ने जालंधर भाजपा के दलित नेता गुरदयाल सिंह भट्टी और जितेंद्र जींद को पंजाब एससी मोर्चा प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी। इस मौके पर दोनों नेताओं द्वारा पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक जालंधर नार्थ के.डी भंडारी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गुरुदयाल सिंह भट्टी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो जिम्मेदारी और जो सत्कार मुझे दिया है मैं अपने क्षेत्र के पूर्व विधायक के.डी भंडारी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के लिए दिन-रात कार्य करूंगा। इस मौके पर उन्होंने पार्टी द्वारा जिम्मेदारी देने के लिए पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी राज कुमार अटवाल अश्विनी शर्मा सहित समूची लीडरशिप का धन्यवाद किया। प्रवक्ता जितेंद्र जींद ने पूर्व सी.पी.एस के.डी भंडारी को यह विश्वास दिलाया की पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाएंगे। इस मौके पर पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने गुरुदयाल सिंह भट्टी और जितेंद्र जिंद को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप दोनों ही नेता पहले की तरह पार्टी की सेवा में तत्पर रहोगे पूर्व सी.पी.एस भंडारी ने कहा जब से देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में आई है, समाज के हर वर्ग और खासतौर पर दलित वर्ग की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं को शुरू किया गया है। पंजाब वासियों की बदकिस्मती है कि पंजाब की कैप्टन सरकार केंद्र सरकार द्वारा लोकहित की चलाई जा रही नीतियों को पंजाब में लागू नहीं होने दे रही लेकिन अब कांग्रेस का समा खात्मे की ओर है। पंजाब की जनता 2022 में देश और पंजाब की तरक्की के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पंजाब में बनाएगी, ताकि पंजाब का हर वर्ग देश के उन राज्यों की तरह जहां पर भाजपा की सरकार है। लोगों की खुशहाली और तरक्की की ओर बढ़ सके। इस मौके पर पूर्व सी.पी.एस के.डी भंडारी ने गुरदयाल भट्टी और जितेंद्र जिंद को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व सी.पी.एस के.डी भंडारी के साथ एस.सी मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष राजकुमार अटवाल महासचिव मोहित भारद्वाज एस.सी मोर्चा प्रभारी राजेश बागा, एस.सी मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, संजय भगत, संजीव कुमार आदि ने भी नवनियुक्त प्रवक्ताओं को बधाई दी।