Home Punjab भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठ व सेल के संयोजको...

भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठ व सेल के संयोजको की की गई घोषणा

पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को लोगों के घर-घर तक पहुंचाएं : सुशील शर्मा

बयूरो : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के मार्गदर्शन और भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा, सह प्रभारी जवाहर खुराना के साथ विचार विमर्श कर भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा भाजपा जालंधर सेल के जिला संयोजको की नियुक्ति की गई जिसमें ट्रांसपोर्ट सेल के जिला संयोजक विष्णु जोशी, गो सेवा सेल के जिला संयोजक राणा नैयर, शिक्षा सेल के जिला संयोजक जगमोहन मांगो, लोकल बॉडी सेल के जिला संयोजक ललित कुमार शर्मा, संस्कृत सेल के जिला संयोजक अजय महंत एवं सीनियर सिटीजन सेल के संयोजक के रूप में कांत करीर की नियुक्ति की गई जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने नवनियुक्त सेल के जिला संयोजको को बधाई देते हुए कहा कि आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं उनको घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बखूबी निभाए सुशील शर्मा ने कहां की 2022 के चुनाव नजदीक हैं चुनावों को देखते हुए कहा कि वो पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया की जा सके।