Home Education सेंट सोल्जर छात्रों ने जे.ई.ई मेन के परिणामों में चमकाया नाम

सेंट सोल्जर छात्रों ने जे.ई.ई मेन के परिणामों में चमकाया नाम

बयुरो : एनटीऐ की ओर से जे.ई.ई मेन के लिए दिए गए दूसरे मौके में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा है। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने गर्व के साथ बताया कि छात्र जोय ने 95 प्रतिशत अंक, दीपेश राणा ने 87.2 प्रतिशत अंक, काव्या ने 84 प्रतिशत, अनीकेत बग्गा ने 78 प्रतिशत, जसमीन और दक्ष लुंब बेहतरीन अंक प्राप्त कर संस्था और अभिभावकों का नाम चमकाया है। चेयरमैन चोपड़ा ने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही नाम चमकाने को प्रेरित किया और अध्यापकों को इसी प्रकार छात्रों का साथ देने को कहा। छात्रों ने अपनी सफलता का सेहरा अध्यापकों को दिया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी ओर आगे भी स्कूल की ओर हर प्रकार की मदद के लिए वचनबद्धता प्रगटाई।