

बयूरो : सोशल मीडिया पर जहां किसी भी घटना या हादसे की जानकारी तथा तस्वीरें सामने आती है और कई बार कइयों को सोशल मीडिया का फायदा भी होता है लेकिन कई बार ऐसी अफवाहें वायरल हो जाती है जिससे स्तिथि असमंजस भरी हो जाती है। ऐसी ही एक अफवाह पिछले दिनों से फैल रही है जिसमे कहा जा रहा है अब पंजाब में नाईट कर्फ्यू शाम 7 बजे से लागू होगा जबकि इसकी सच्चाई कुछ होर है। जानकारी अनुसार ऐसा कोई आदेश मौजूदा स्तिथि में जारी नही हुआ है परन्तु एक निजी चैनल की पिछले वर्ष की एक वीडियो को कुछ शरारती तत्व एडिट करके वायरल कर रहे है। बल्कि राज्य में नाईट कर्फ्यू का समय सरकारी आदेशानुसार रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ही लागू है। इस बारे जानकारी देते हुए जालंधर जिले के DPRO ने भी सूचना मुहैया करवा कर स्तिथि को स्पष्ट किया है कि नाईट कर्फ्यू का समय रात 9 बजे से ही है। गोलमाल न्यूज़ सदैव पाठकों को प्रत्येक जानकारी व आदेश जारी होते ही मुहैया करवाता है। अगर नाईट कर्फ्यू के समय मे कोई बदलाव या LOCKDOWN/COVID सम्बन्धी कोई नया आदेश आता है तो उसे भी पाठकों तक तथ्यों के आधार पर प्रकाशित किया जाएगा।







