Home Punjab जालंधर : ग्राउंड रिपोर्ट ‘भारत बंद’ की, खुले प्रशासकीय दफ्तर/बैंक/कॉफ़ी हाउस को...

जालंधर : ग्राउंड रिपोर्ट ‘भारत बंद’ की, खुले प्रशासकीय दफ्तर/बैंक/कॉफ़ी हाउस को किसानों ने करवाया बंद, तस्वीरों में देखें कहां क्या रहा बंद

बयूरो : भारत बंद के दौरान प्रशासकीय कंपलेक्स में बहुत कम लोग मौजूद थे। उस वक़्त लखविंदर पाल सिंह गिल अपने कार्यालय में प्रॉपर्टी संबंधित दस्तावेजों को मंजूरी देने का काम निपटा रहे थे। किसानों ने मौके पर पहुंचकर प्रशासकीय कांप्लेक्स में चल रहे कामकाज को बंद करवाया। किसानों के विरोध पर सब रजिस्ट्रार ने काम बंद कर दिया। जिसके बाद सभी कर्मचारी बिल्डिंग से बाहर आ गए और मुख्य गेट को ताला लगा दिया गया। इसके अलावा किसानों ने अन्य कार्यालयों को भी बंद करने का आह्वान किया। किसानों के विरोध को देखते हुए प्रशासकीय कांप्लेक्स के मुख्य गेट को बंद करके वहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।इसके अलावा किसानों के भारत बंद के दौरान जालंधर के पी.ए.पी. चौक में भारतीय किसान यूनियन की ओर से चक्का जाम किया गया है और केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। एक तरफ जहां जालंधर जिले में बाजार बंद पड़े हैं, वहीं सड़कें भी बेहद सुनसान दिखाई दे रही हैं। हाईवे पर जाम लगा कर किसान जत्थेबंदियों की ओर से खेती कानूनों के विरोध में रोष जाहिर किया जा रहा है। प्रदर्शन दौरान शहर में दूध और सब्जियां की सप्लाई भी नहीं होने दी जा रही। एंबुलेंस, एमरजैंसी सेवाएं नहीं रोकी जा रही हैं।गौर होकि इस दौरान मॉडल टाउन इलाके में कुछ कॉफ़ी हाउस सहित कई जगह बैंक, सरकारी कार्यालय आदि खुले थे जिन्हें किसानों ने खुद मौके पर पहुंच कर बंद करवाया।