

– माननीय राज्यपाल ने नई नियुक्ति तक किया नियुक्त, आदेश जारी
ब्यूरो : आइ.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के मौजूदा उप-कुलपति डॉ. अजय शर्मा के कार्यकाल को बढ़ा दिया गया है। माननीय राज्यपाल ने एक जारी आदेश में कहा कि 27 मार्च को डॉ. शर्मा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है जिसे नए उप-कुलपति की नियुक्ति तक बढ़ा दिया गया है। इस बारे राज भवन पंजाब के प्रवक्ता ने कहा कि वीरवार को आइ.के.जी पी.टी.यू के रजिस्ट्रार को नोटिफिकेशन भेज दी गई है। इस बारे डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार पहले 3 वर्ष उन्होंने अपना सर्वोत्तम यूनिवर्सिटी विकास में दिया है उसी प्रकार कार्यकाल बढ़ौतरी में जितना भी समय उन्हें कार्य करने का मौका मिलेगा वह अपना सर्वोच्च ही देंगे।








