Home National पंजाब के हिन्दुओं को जागरूक करने के लिए ‘टीम मन्दिर एक्ट’ द्वारा...

पंजाब के हिन्दुओं को जागरूक करने के लिए ‘टीम मन्दिर एक्ट’ द्वारा निकाली जाएगी भगवा चेतना रथयात्रा, तैयारियों में जुटे हिन्दू संघठन व संत समाज

ब्यूरो : पंजाब का अल्पसंख्यक हिन्दु समाज पिछले कई सालों से अपने हिन्दु धर्मस्थलों को सरकार और ताकतवर भूमाफिया के कब्जे से मुक्त करवाने के लीये संघर्ष कर रहा है। पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने 2017 चुनाव से पहले हिन्दु वेल्फेयर बोर्ड के चेयरमैन महंत रवि कान्त मुनि के साथ वायदा किया था कि उनकी सरकार बनने पर प्रदेश में मन्दिर एक्ट बनाकर लागू किया जायेगा। सरकार बनने के बाद भी 4 साल तक मन्दिर एक्ट बना कर लागू नही किया गया। जिससे हिन्दु समाज में रोष पैदा हो रहा है। जिसके चलते 4 मार्च को 400 गाड़ियों के काफिले के साथ भगवा मार्च निकाला, उसके बाद सरकार के निमंत्रण पर मुख्यमंत्री के सीपीएस सुरेश कुमार के साथ टीम मन्दिर एक्ट के प्रतिनिधियों की मीटिंग हुई। अब टीम मन्दिर एक्ट ने 13 अप्रैल प्रतिपदा और वैसाखी से पंजाब के हिन्दुओं को मन्दिर एक्ट पर जागरूक करने के लीये भगवा चेतना रथयात्रा निकालने का निर्णय किया है। यह रथयात्रा पंजाब के 101 स्थानों में से होकर निकलेगी। जिसके लीये स्थानीय स्तर पर टीम मन्दिर एक्ट का गठन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज अन्तर्राष्ट्रीय धर्मगुरू श्री श्री 108 स्वामी तूफान गिरी जी महाराज, मनोज नन्ना ( राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्द क्रान्ति दल ) सहसंयोजक मुख्य टीम मन्दिर एक्ट द्वारा लकी ठाकुर को होशियारपुर स्थान की टीम मन्दिर एक्ट का संयोजक नियुक्त किया गया। इसके उपरांत लकी ठाकुर अपने साथ 6 सहसंयोजक जोड़ कर अपनी 7 सदस्यीय टीम 31 मार्च तक पूरी करेंगे। इस अवसर पर संजीव तलवाड़ ( पूर्व चेयरमैन ) यूथ डिबेलपमैंट बोर्ड पंजाब, सुनील सहगल आदि उपस्थित थे।