

जनता का पैसे बढ़िया मटीरीयल के रेट पर खर्च कर नगर निगम ठेकेदारो से मिलीभगत कर घटिया सड़के बना रहे : अशोक सरीन हिक्की
निगम कमिश्नर, बिल्डिंग ब्रांच, तहबजारी विभाग के खिलाफ लिखित शिकायत
ब्यूरो : केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत लोगों को सुविधा देने के लिए करोड़ों रुपय ग्रांट से नगर निगम जालंधर द्वारा शहर मे बनाई जा रही घटिया सड़को, गंदे पानी की सप्लाई, बिल्डिंग ब्रांच व निगम के अन्य विभागों से हो रही परेशानियों के खिलाफ महानगर निवासी पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) ने लोकहित मे मेयर जगदीश जगदीश राजा, विधायक परगट सिंह, अवतार हैनरी (जूनियर), रजिंदर बेरी व सुशील रिंकू को खुला पत्र लिख डाक द्वारा भेज अधिकारिक तौर पर प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया पर जवाब जनता को बताने को कहा है पत्र की कापी मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, निकाय मंत्री ब्रहम महिंद्रा, चीफ़ सेक्टरी पंजाब विनी महाजन, प्रिन्सिपल सैक्टरी निकाय विभाग अजोय कुमार को भेजी है।
सरीन ने अपने पत्र के पांच सवालों मे लिखा की जनता को बताया जाए की कितना पैसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का आया उसको किस-किस विधायक के किस-किस इलाक़े मे किस-किस ठेकेदार के माध्यम से किस क्वालिटी के मंटीरियल के तहट कितने मूल्य मे सड़क बनाने, पानी सीवरेज की पाइप बिछाने का सरकारी काम करवाया जा रहा है। उसकी सारी जानकारी लोगों को देनी चाहिए क्युकी जिस तरह से घटिया मटीरीयल का उपयोग कर सड़के बनाने, सीवरेज पाइप डाल अवैध निर्माण बिना सी.एल.यु के निगम कमिश्नर करुनेश शर्मा के नेतृत्व मे एस.टी.पी, एम.टी.पी बिल्डिंग ब्रांच, बी.एंड आर ब्रांच के अधिकारी निगम ठेकेदारों से मिलीभगत कर सकेयर फुट के हिसाब से भ्रष्टाचार कर रहे है। जिसकी वजह से विकास नही जनता के पैसों का नाश हो रहा है। सरीन ने बताया की निगम अधिकारियों की वजह से गरीब आदमी का दो मरले का मकान नही बन रहा।
रिश्वत के लेने के बाद बीस-बीस मरले मे अवैध दुकाने बन रही है।वही नगर निगम के तहबजारी विभाग के अंतर्गत चलने वाले टांगा ब्रांच के अधिकारी गरीब रेहड़ी फ़डी वालों से वसूली कर ज्यदा पैसे ले कम पैसों की रसीद दे भ्रष्टाचार कर रहे है।सरीन ने निगम मे बंद हुई थर्ड पार्टी इन्स्पेक्शन पर सवाल उठाते हुए अंत मे कहां की निगम अधिकारी इस बात की जानकारी दे की सरकारी गैर-सरकारी पार्किंग का जो माफिया सक्रिय है उस पर नकेल क्यू नही कसी जा रही है। इतना ही नही यह भी बताया सफ़ाई सीवरेज कर्मचारियों को आधुनिकीकरण करने के लिए कोई नए औज़ार मुहैया करवाया या नही इसकी जानकारी जगज़ाहिर होनी चाहिए।इस मौके पर वार्ड नंबर 54 से भाजपा नेता सन्नी शर्मा व वार्ड नंबर 53 से ब्रिज मोहन गुप्ता व रोहित सहोता उपस्थित थे।







