Home Education HMV में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर ट्रीप्लांटेशन का आयोजन

HMV में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर ट्रीप्लांटेशन का आयोजन

ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर में प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के निर्देशन में पोस्ट ग्रैजुएट विभाग बॉटनी की डी.डी. पंत बोटैनिकल सोसाइटी की ओर से अंतर्राष्ट्रीय ड्राइव का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बायो – डायव र्सिटी के संरक्षण तथा सस्टेनेबल विकास के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर आम, अर्जुन, नीम, बेल तथा आंवला के पेड़ लगाए गए। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया तथा कहा कि फ्लोरल डायवर्सिटी को बचाना बहुत जरूरी है। सोसाइटी इंचार्ज डॉ. नीतिका ने गो – ग्रीनमिशन की महत्ता पर जोर दिया। इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ . कंवलदीप कौर, विभागाध्यक्षा डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. श्वेता चौहान, डॉ. शुचि, रमनदीप और हरप्रीत कौर भी उपस्थित थे।