Home Crime जालंधर : फायरिंग नाईट कर्फ्यू दौरान, बच्चों की लड़ाई पश्चात पड़ौसियों में...

जालंधर : फायरिंग नाईट कर्फ्यू दौरान, बच्चों की लड़ाई पश्चात पड़ौसियों में विवाद, पढ़ें व देखें

बयूरो : मकसूदां के विवेकानंद पार्क नजदीक देर शाम नाईट कर्फ्यू दौरान गोली चलने की सूचना सामने आई है। देर शाम थाना-1 में शिकायत आई कि पड़ौसियों के बच्चों में हुए विवाद पश्चात एक पक्ष द्वारा गोली चलाई गई है।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी पंकज ने बताया कि शाम को साईकल में टक्कर को लेकर बच्चों (एक वकील के बेटे व एक मर्चेंट नेवी में कार्यरत व्यक्ति के बेटे) में साईकल की टक्कर को लेकर विवाद हुआ जिसके पश्चात पहले एक पक्ष के किसी बड़े ने दोनों समझाया और सभी घर चले गए परन्तु उसके बाद एक पक्ष के बच्चे के पिता (जोकि मर्चेंट नेवी में कार्यरत बताया जा रहा है) ने गोली चला दी।

चाहे गोली हवा में चलाई गई जिससे इलाका निवासी दहशत में है। पुलिस जांच जारी है। इस वारदात को मौके पर मौजूद एक नन्हे बच्चे व एक महिला ने खुद देखा। हालांकि पुलिस कार्यवाही पर सवाल खड़े किए जा रहे है परन्तु सभी द्वारा कानून पर विश्वास जताया गया।