


बयूरो : प्रख्यात बॉलीवुड कोरियोग्राफर MK और शहर के मशहूर Dress Guru की तरफ से पंजाब में पहली बार ‘फैशन वीक’ का आयोजन किया जा रहा है। यह इवेंट जालंधर के ‘Hotel Regent Park’ में 21 मार्च रविवार शाम 4:00 बजे करवाया जाएगा। जिसमें पूरे पंजाब से मिस व मिसेस का खिताब जीतने वाली मशहूर व प्रख्यात महिलाएं शमूलियत करेंगी। इस दौरान सेलिब्रिटी पंजाबी एक्टर व सिंगर ‘जस्सी छोकर’ और फेमस डायरेक्टर ‘कमलप्रीत जॉनी’ भी शामिल होंगे। इस दौरान पूजा सिंह (न्यू इमेज), उर्वशी सैनी (नटराजियन), रश्मि अग्रवाल (रश्मि निमंत्रण), विक्की (कला मंदिर) आदि का विशेष सहयोग रहेगा।







