Home Education इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में उपभोगता अधिकार दिवस मनाया

इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में उपभोगता अधिकार दिवस मनाया

ब्यूरो : उपभोगता अधिकारों के साथ छात्रों को परिचित करवाने के लिए इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने ‘कन्ज्यूमरप्रोटेशन’ थीम के तहत वैबीनार का आयोजन किया गया। मिस चाहतधीर वैबीनार में रिसोर्सपर्सन के रूप में उपस्थित हुई। मिस पुनीत कुमारी द्वारा रिसोर्सपर्सन का स्वागत किया गया। मिस चाहत ने कहा कि उपभोगता संरक्षणराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महवपूर्ण भूमिका निभाता है। यह खरीददारों को बाज़ार में अनुचित प्रथाओं से बचाता है। उन्होंने छात्रों को उपभोगता अधिकारों के प्रकार और उनकी जिम्मेदारियों से भी परिचित कराया। मिस चाहत ने कहा कि एक उपभोगता को उत्पाद का उपयोग करने के लिए उचित ज्ञान और कौशल प्राप्त करना चाहिए। उन्हें उन उत्पादों को खरीदना चाहिए जो उनकी तात्कालिक जरूरतों को पूरा करें। चर्चा का दिलचस्प क्षेत्र ई – कन्ज्यूमर निवारण था। उन्होंने उपभोगता शिकायतों को आनलाइन दर्ज करने के लिए ई – शिकायत सुविधाओं पर भी चर्चा की। डा. शैलेश त्रिपाठी द्वारा रिसोर्सपर्सन का धन्यवाद किया गया। उन्होंने कहा कि उपभोगताओं को अपने अधिकारियों के बारे में जानना चाहिए और उनका उपयोग करना चाहिए तभी वास्तविक उपभोगता संरक्षण प्राप्त किया जा सकता है।