Home Education HMV की प्रो. नवरूप कौर ‘नाभा रचना विचार मंच’ द्वारा सम्मानित

HMV की प्रो. नवरूप कौर ‘नाभा रचना विचार मंच’ द्वारा सम्मानित

ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की पोस्ट ग्रेजुएट पंजाबी विभाग की अध्यक्षा नवरूप कौर को भाई काहन सिंह नाभा रचना विचार मंच द्वारा उनकी पुस्तक ‘दोपहर खिड़ी’ के लिए सम्मानित किया गया। नवरूप कौर को श्री कंवर चौहान यादगारी नजम अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड उन्हें प्रख्यात लेखक व कवि पदमश्री सुरजीत पातर द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा, डॉ. दीपक मनमोहन, दर्शन बुट्टर, डॉ. जोगा सिंह भी उपस्थित थे, प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने भी उन्हें बधाई दी तथा कहा कि संस्था के लिए यह बहुत गर्व की बात है।