Home Education सेंट सोल्जर छात्र का हुआ ‘इसरो’ में चयन

सेंट सोल्जर छात्र का हुआ ‘इसरो’ में चयन

हज़ारों छात्रों में प्राप्त किया टॉप 17 स्थान

ब्यूरो : शिक्षा, स्पोर्ट्स, प्लेसमेंट हर क्षेत्र में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के छात्र हमेशा ही अग्रणी रहे। इस बात का परिणाम सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीच्यूट मिठू बस्ती के बी.सी.ऐ के छात्र अभिमन्यु कुमार ने इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (इसरो) द्वारा आयोजित हिंदी टाइपिस्ट की परीक्षा में टॉप 17 में स्थान हासिल कर दिया। प्रिंसिपल डॉ. आर.के पुष्करणा ने छात्र को सन्मानित करते हुए बताया कि इस परीक्षा में देश के हज़ारों छात्रों ने भाग लिया था जिसमें अभिमन्यु ने टॉप स्थान प्राप्त कर संस्था और अभिभावकों का नाम रोशन किया। प्रिंसिपल डॉ. पुष्करणा, अध्यापक जसप्रीत कौर ने बताया कि अभिमन्यु मध्यम वर्गीय परिवार से है लेकिन पढाई और कुछ कर दिखाने की लग्न और चाहत उसमें हमेशा से रही है। अभिमन्यु ने कॉलेज मैनेजमेंट का धन्यवाद किया और बताया कि इस परीक्षा के लिए उसने कड़ी मेहनत की थी और जब भी टाइम मिलता टाइपिंग की प्रैक्टिस करता था। छात्र ने बताया कि अब ट्रेनिंग के लिए उसे केरल बुलाया गया है और गवर्नमेंट लेवल 4 ग्रेड की सैलरी दी जाएगी। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्र और उनसे माता पिता को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत हमेशा साथ देती है इस बात को अभिमन्यु ने साबित कर दिखाया है।