– CEO पहले भी पुलिस कर्मियों को शिक्षा देते हुए कर चुके है वीडियो वायरल



बयूरो : शहर में आए दिन पुलिस कर्मी किसी न किसी विवाद के चलते विवादों में घिरे रहते है। कभी पुलिस कर्मी शिक्षा देते हुए पाए जाते है तो कभी कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए। मंगलवार को अर्बन एस्टेट-2 में एक ऐसा मामला सामने आया जो कुछ समय पहले भी घट चुका है।
जानकारी अनुसार प्रख्यात रेस्टॉरेंट हवेली के CEO डीके उमेश श्री गीता मन्दिर के सामने से गुजर रहे थे कि उन्होंने 2 पुलिस कर्मियों को बिना हेलमेट व मास्क नजदीक से गुजरते देखा तो आगे नाके पर रुक वह वहां खड़े मुलाजीमो को शिक्षा देने लगे जो उन्हें उल्टी पड़ गई और मुलाजीमो ने अपने साथियों को तो कुछ कहा नही बल्कि CEO की ठुकाई कर दी।
जिसके तुरंत बाद CEO ने कमिश्नर को शिकायत दी और सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गुरप्रीत भुल्लर ने तुरंत प्रभाव से उक्त 2 मुलाजीमो को सस्पेंड कर दिया है लेकिन सस्पेंड किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। हालांकि आरोपों में CEO कितने सही है उसकी पुष्टि भी गोलमाल न्यूज़ नही करता। इस बारे थाना-7 SHO रमनदीप ने कहा कि मामला ध्यानार्थ आया है और जांच जारी है। गौर होकि हवेली के CEO शिक्षा देने के पुराने शौकीन है और इससे पहले भी थाना-5 अधीन एक मामले सम्बन्धी वह पुलिस मुलाजीमो की वीडियो वायरल कर चुके है।







