Home Punjab हिन्दू मुस्लिमों में नफरत की आग लगाकर दंगा फैलाने की तैयारी में...

हिन्दू मुस्लिमों में नफरत की आग लगाकर दंगा फैलाने की तैयारी में सांसद ओवैसी, मालेरकोटला में किसी कीमत पर नही घुसने देगी शिव सेना हिन्द : ईशान्त शर्मा

मालेरकोटला में ओवैसी की एंट्री पर प्रतिबंध लगाए मुख्यमंत्री कैप्टन, मुस्लिम वोट हथियाने के लिए दंगा फैलाने की हो रही तैयारी : ईशान्त शर्मा

ब्यूरो : शिव सेना हिन्द की एक विशेष बैठक जालन्धर में आयोजित की गई। इस मौके बैठक में विशेष रूप से पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशान्त शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके ईशान्त शर्मा ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक वीडियो जारी कर एलान किया है कि वह बहुत जल्द ही पंजाब की धरती मालेरकोटला में आ रहा है। शर्मा ने कहा कि इतिहास गवाह है असदुद्दीन ओवैसी और उस का भाई अकबरूद्दीन ओवैसी अपने भकडाऊ भाषणों से हिन्दुओ के खिलाफ जहर उगलते रहते है। जिस वजह से ये यहां भी जाते है वहा पर दंगे फैलने का खतरा तो बढ़ता ही है, साथ साथ वहां पर हिन्दुओ और मुस्लिमों में नफरत की आग लग जाती है। उन्होंने कहा कि ये दोनों भाई अक्सर मुस्लिम वोट बैंक हथियाने के लिए हिन्दुओ के खिलाफ बयानबाजी करते है। इन के भाषणों से हिन्दुओ औऱ मुस्लिमो के बीच नफरत व द्वेष की आग भड़कती है और ओवैसी बंधु पीठ के पीछे अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते है। शर्मा ने कहा कि अब ओवैसी पंजाब की धरती मालेरकोटला में आकर हिंदू मुस्लिमों के बीच नफरत की आग भड़काकर दंगे कराने की तैयारी में है। शर्मा ने कहा कि बीते समय मालेरकोटला में गायों की हत्याओं से पहले से हिन्दू समाज मे बहुत ज्यादा रोष है। ऐसे में ओवैसी की भड़काऊ बातों को सुनकर मालेरकोटला में हिन्दू विरोधी गतिविधियों में तेजी आने की सम्भावना है। और भविष्य में अगर मालेरकोटला में गायों की हत्याएं या कोई भी हिन्दू विरोधी घटना हुई तो हिन्दू समाज काफी ज्यादा भड़क सकता है। ओवैसी की बड़ी साजिश भी यही है कि मुस्लिम हिन्दू आपस मे भीड़ जाए ताकि। पंजाब में 2022 में हो रहे विधानसभा चुनावों में मुस्लिम वोट बैंक को अपने पाले में किया जा सकें, उन्होंने कहा कि शिव सेना हिन्द ओवैसी को किसी भी कीमत पर मालेरकोटला में घुसने नही देगी। पंजाब में मुस्लिमो व हिन्दुओ में दुश्मनी
की आग लगाने आ रहे ओवैसी को मालेरकोटला की धरती पर पैर रखने से पहले शिव सेना हिन्द का सामना करना होगा। औऱ शिव सैनिक किसी भी कीमत पर देश धर्म के खिलाफ जहर उगलने वाले गद्दारों को मालेरकोटला में घुसने नही देंगे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से अपील की कि ओवैसी को मलेरकोटला ही नही बल्कि पंजाब की धरती में भी न घुसने दिया जाए। क्यों कि ओवैसी के आने से हिन्दू मुस्लिम दंगे फैलने की पूरी आशंका है। इस लिए हम मुख्यमंत्री से अपील करते है कि जल्द से जल्द पंजाब में ओवैसी की एंट्री पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।