



– मलविंदर लक्की ने किया सम्मानित
– न पानी पीया न दवाई खाई, हाथ मे लगी है चोट : लखमीर सिंह
ब्यूरो : जालन्धर माडल टाऊन गुरुद्वारा साहिब में बीते शनिवार पत्रकार मेजर सिंह को अंतिम श्रद्धांजली देने के लिए रखी गई सभा के बाहर एक बुजुर्ग सरदार ने नगर निगम की तहबाजारी शाखा के सुपरीडैंट मनदीप सिंह मिट्ठू के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई सनसनीखेज आरोप लगाए है। बस्ती मिट्ठू के रहने वाले लखमीर सिंह खालसा ने कहा कि वह लंमा पिंड चौंक के समीप 1992 से एक ढाबा चला रहे थे जिसे नगर निगम की तहबाजारी शाखा के सुपरीडैंट मनदीप सिंह मिट्ठू ने गिरा दिया। इस दौरान खालसा ने कहा जहां वह ढाबा चला रहे थे उसके पीछे एक खाली प्लाट था जिस पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते थे मगर मैं प्लाट मालिक का साथ दे रहा था। कब्जाधारियों ने मुझे पांच मरले प्लाट देने का भी लालच दिया मगर मै नहीं माना जिसके बाद कब्जाधारियों ने सुपरीडैंट मिट्ठू के साथ मिलकर तड़के ही ढाबा गिरा दिया और मुझे बेरोजगार कर दिया। खालसा ने आरोप लगाया कि ढाबा गिराने के बदले मिट्ठू ने एक लाख रुपये लिए हैं।
खालसा ने कहा कि इसके बाद उन्होने कई सिख जत्थेबंदियों से मदद की गुहार लगाई मगर किसी ने भी कोई मदद नहीं की। बीते दिन रोजी रोटी का जुगाड़ करने घर से निकले तो एक्सीडैंट होने से बाजू टूट गई। अब वह दाने दाने को मौहताज हैं तथा प्रशासन से अपनी रोजी रोटी का जुगाड़ करने की अपील करने के लिए भूख हड़ताल का रास्ता अपना रहे हैं। खालसा ने कहा कि जब तक उन्हे इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक वह इसी तरह धार्मिक, राजनैतिक तथा प्रशासनिक सम्मेलनों के बाहर धरना लगाते रहेंगे।
इसके चलते लखमीर सिंह को श्री गुरुद्वारा साहिब GTB नगर के बाहर सम्मानित करने खुद मनदीप सिंह मिट्ठू के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले कांग्रेसी मलविंदर सिंह लक्की पहुंचे। इस दौरान 1 राहगीर लखमीर सिंह का दर्द देख कल मॉडल टाउन श्री गुरुद्वारा साहिब के बार पानी की बोतल दे गया परन्तु उन्होंने बोतल की सील नही खोली। और तो और लखमीर सिंह ने कहा कि उन्होंने हाथ मे लगी चोट की दवाई तक भूख हड़ताल के चलते नही खाई। लखमीर सिंह ने भ्र्ष्टाचार के खिलाफ सामाजिक व धार्मिक संगठनों को अपील की कि एकजुट हो उन्हें इंसाफ दिलवाए। क्योंकि जिस मिट्ठू ने 2018 में उनका कारोबार छीन लिया और वह आज तक बेरोजगार है, उसे कुछ छुटभैया नेता सम्मानित कर रहे है जिससे उनके दिल जो ठेस पहुंची है। इस दौरान यूथ लेबर सेल के प्रधान विनोद थापर भी मौजूद रहे।







