


बयूरो : जालंधर को गत दिनों पंजाब में सबसे सेफ शहर व भारत मे 32वां स्थान हासिल हुआ था परन्तु उसके बाद से लगातार शहर में क्राइम ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।

देर रात मंगलवार को धोगड़ी रोड पर अपनी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर बैठे कारोबारी पर 2 अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी जिससे वह गम्भीर घायल हुआ है।

घायल की पहचान तेजिंदर पाल सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी नांगल सलेमपुर के रूप में हुई है। जब गम्भीर घायल को परिजन CAPITOL हॉस्पिटल ले कर पहुंचे तो वहां मौजूद स्टाफ ने उसे डॉक्टरो की अनुपलब्धता के चलते दाखिल करने से इनकार कर दिया जिसको लेकर परिजन खासे रोष में आ गए व मौके पर बहुत बहस हुई।

ऐसे में एक तो शहर में क्राइम बढ़ता जा रहा है और ऊपर से निजी हॉस्पिटलों के ऐसे कारनामे आए दिन सामने आते रहते है।







