जॉय मलिक ने संजीव पुसरी को एसोसिएशन का चैयरमैन नियुक्त किया

ब्यूरो : जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स वैलफेयर एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन किया गया। यह मीटिंग नवनियुक्त एसोसिएशन के प्रधान जॉय मलिक के नेतृत्व में हुई और उन्होंने ने ही बॉडी की घोषणा की। जॉय मलिक ने बताया कि संजीव पुसरी को एसोसिएशन के चैयरमैन नियुक्त किया गया। संजीव तलवार को जनरल सेक्रेटरी, सुरेश गुप्ता को चीफ ऑर्गनाइज़र, अखिल मेहता को कैशियर, सीनियर वाईस चेयरमैन अमित सहगल को बनाया गया है जबकि सुरेश सहगल को वाईस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
मीटिंग के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लिए एक समारोह भी आयोजित किया गया जिसमें एमएलए राजिंदर बेरी विशेष तौर पर मौजूद हुए। विधायक राजिंदर बेरी ने प्रधान नियुक्त होने पर जॉय मलिक को बधाई दी और जेटवा परिवार को शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान प्रधान जॉय मलिक ने विधायक बेरी समक्ष एसोसिएशन की तरफ से कुछ मुद्दे भी उठाए। राजिंदर बेरी ने भरोसा दिया कि एसोसिएशन की तरफ से मुद्दे का जल्द हल निकाला जाएगा और आने वाली समस्याओं का भी विशेष तौर पर समाधान निकालने का प्रयास होगा।







