लॉकडाउन के दौरान जालंधर नार्थ में फ्रंट लाइन पर रहकर लोगों की सेवा में डटे रहे थे पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी


ब्यूरो : करोना महामारी के दौरान जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में गरीब परिवारों तक राशन पहुंचाने का कार्य हो क्षेत्र को सैनिटाइजेशन करवाने का कार्य हो या फिर लॉक डाउन की दिनचर्या में लोगों की किसी भी प्रकार की परेशानी हो उसका हल करने वाले पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक जालंधर नॉर्थ के.डी भंडारी की लॉकडाउन दौरान जालंधर नॉर्थ की जनता के प्रति निभाई गई। अपनी जिम्मेदारी की तारीफ ना केवल जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के लोग करते बल्कि भारत की सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा भी पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के.डी भंडारी के लोगों के प्रति समर्पण को सहारा गया है। जालंधर शहर वासियों को अच्छी तरह याद है कि जब करोना काल की शुरुआत हुई तो बहुत सारे राजनीतिक लोग अपने आप को इस महामारी से दूर रखने के लिए अपने अपने घरों में बैठ गए। जबकि इस कठिन परिस्थिति में पहले दिन से ही पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी ने जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र को अपना परिवार मानते हुए क्षेत्र की सफाई और प्रतिदिन सैकड़ों परिवारों तक राशन पहुंचाने का कार्य किया। पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी और उनकी धर्मपत्नी नीना भंडारी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई इस दौरान पूर्व सीपीएस भंडारी ने कहा जब भी परिवार पर किसी प्रकार की मुसीबत आती है। तो हम सभी का फर्ज बनता है कि हम अपने परिवार के लिए अपनी जिम्मेदारी को निभाए इसीलिए जालंधर नॉर्थ क्योंकि मेरा परिवार है मैंने सिर्फ और सिर्फ करौना की कठिन परिस्थिति में अपने परिवार का साथ निभाया है। पूर्व सीपीएस भंडारी ने शहर वासियों को विनती की कि जब तक हम कोरोना से जंग पूरी तरह जीत ना जाएं तब तक अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें और सरकार द्वारा जारी की गई करोना की गाइडलाइंस को पूरी तरह से माने।







