Home Education HMV में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का द्वितीय दिन

HMV में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का द्वितीय दिन

ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर में प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के प्रोत्साहनात्मक दिशा – निर्देशन अधीन संस्था के इनोवेशन एवं वुमैन इम्पावरमैंट सैल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का द्वितीय दिन सफलतापूर्वक मनाया गया समागम का शुभारंभ डी.ए.वी. गान एवं ज्ञानात्मक ज्योति प्रज्ज्वलन से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित आर.जे. पक पक दीपक ( रेडियोजॉकी ) काप्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन एवं डीन अकादमिक डॉ. कंवलदीप कौर द्वारा प्लांटर भेट कर हार्दिक अभिनंदन किया गया। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने इस समागम में आयोजन कर्ताओं डॉ. अंजना भाटिया एवं प्रोतिमा मंडेर को बधाई दी एवं कहा कि इस प्रकार के आयोजन तभी सार्थक एवं सफल होंगे यदि हम इनसे प्राप्त सुझावों को अपने जीवन में व्यावहारिक रूप से ग्रहण करें एवं पुरुष व स्त्री को समानता के अधिकार प्रदान करें। इसी श्रृंखला में आर.जे पक पक दीपक ( रेडीयो जॉकी ) ने भी अपनी प्रतिभा से समय बांधा एवं मनोरंजनात्मक वातावरण बनाया। उन्होंने भी नारी सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार सांझा किए कि स्त्री समाज का केन्द्र बिन्दु है। स्त्री का सम्मान करना एवं समानता प्रदान करना सफल समाज के निर्माण में सहायक है। इस अवसर पर संस्था से डॉ. हरप्रीत सिंह और रवि मैनी की ओर से गेम्स के माध्यम से माहौल आनन्दमय बनाया गया। भंगड़ा एवं गीतों के माध्यम सेवा तावरण को मनोरंजन से भरपूर बनाया गया। कु. गुरकीरत एवं कु. मानसी ने कविता प्रस्तुत की। डॉ. प्रेम सागर एवं आशीष चड्ढा के संरक्षण में एक मेडिली प्रस्तुत की गई। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया द्वारा सफलतापूर्वक निभाया गया।