Home Education सीटी ग्रुप में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सैमीनार व कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित

सीटी ग्रुप में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सैमीनार व कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित

ब्यूरो : सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस नॉर्थ कैंपस मकसूदां, साऊथ कैंपस शाहपुर, सीटी पब्लिक स्कूल, सीटी वर्ल्ड स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सैमीनार एवं वैबिनार और कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस मौके सीटी ग्रुप की को-चेयरपर्सन परमिंदर कौर चन्नी मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुई। इस मौके पर नॉर्थ कैंपस मकसूदा में महिला शक्ति की मिसाल रही मदर टेरसा, लारस नाईटिंगएल, सरोज खान एवं सुषमा स्वराज को फूल अर्पित करके श्रद्धांजली भेंट की। इस दौरान छात्राओ द्वारा लिंग असमानता थीम पर प्रस्तुत किया गया नुकड़ नाटक आर्कषण का केंद्र रहा। सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीस में महिला सहितकरण एंव उनके अधिकारियों पर वैबिनार करवाया गया। इसमें कांगडा के ला सरकारी विद्यालय के अग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफैसर डॉ. चारू शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुई। सीटी ग्रुप के एम.के कॉलेज ऑफएजुकेशन में कुकिंग प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें छात्रों ने अपनी छुपी हुई प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं सीटी पब्लिक स्कूल में करवाए गए इवेंट में जालंधर, बठिंडा की स्टेट कर इंवेस्टिगेशन की डिप्टी कमिशनर हरदीप कौर भानवरा मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुई। इस दौरान महिला शिक्षकों और स्टाफ के सदस्यों को फूलों के साथ स्वागत किया गया। सीटी वर्ल्ड स्कूल के शिक्षकों ने भी मजेदार गेम खेलकर महिला कार्ड बनाकर दिन को चिहित किया गया। सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चनी, मैनेजिंग डायरैएटर मनबीर सिंह, कैंपस डायरैटर डॉ.जी.एस.कालरा, कैंपस डायरैटर डॉ.जस्दीप कौर धामी, सीटी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल दलजीत राणा, सीटी वर्ल्ड की प्रिंसिपल मधू शर्मा ने सभी को वुमन्स डे की शुभकामनाएं दी।