

बयूरो : शहर में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब अचानक से गांधी वनिता आश्रम से करीब 4 दर्जन लड़कियों के भागने की सूचना सामने आई। जानकारी अनुसार सभी लड़कियों को कुछ समय बाद ही कपूरथला चौक के नजदीक पुलिस ने अधिकतर को पकड़ लिया जबकि 4 को चहेडू स्टेशन से ट्रेन में से ढूंढा गया। लड़कियों ने प्रबंधकों पर गंभीर आरोप लगाए। लड़कियों ने कहा कि वह नाबालिक से बालिग हो गई है लेकिन फिर भी प्रबंधक उन्हें आश्रम से जाने नहीं दे रहे और अंदर जहां उन्हें निजी तौर पर परेशान किया जाता है वही मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया नहीं करवाई जा रही हैं।








