
ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर जो कि स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय संस्था रही है, के प्रांगण में प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता में एवं नगर निगम जालन्धर के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। समस्त कार्यक्रम का आयोजन संस्था के इनोवेशन सैल एवं वुमैन इम्पावरमैंटसैल के को-आर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया एवं प्रोतिमा मंडेर के संरक्षण में किया गया। एच.एम.वी. संस्था में वुमैन डे का आयोजन तीन दिन तक किया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन हेतु समागम का शुभारंभ ज्ञानात्मक ज्योतिप्रज्वलित कर एवं संस्था की परम्परानुसार डी.ए.वी .गान से किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप करनेश शर्मा ( आई.ए.एस. ) कमिश्नर नगर निगम एवं गुरविंदर कौर रंधावा ( ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम, जालन्धर ) उपस्थित रहे जिनका स्वागत प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन द्वारा प्लाटर भेंट करके किया गया प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने कहा कि नारी सशक्तिकरण कम कपड़े पहनना या पश्चिमी सभ्यता का अनुसरण करना नहीं है बल्कि सकारात्मक सोच एवं समानता का भाव है। स्त्री सुरक्षित एवं समानता रूपी समाज की अभिलाषा करती है, उसे पुरुषों से सहयोग की आशा है स्त्री की समानता के लिए अधिक स्वतन्त्रता मिलना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्त्री विशिष्टता नहीं, बल्कि समानता की इच्छा रखती है। इन्हीं विषयों पर चलकर हम एक सफल समाज की परिकल्पना कर सकते हैं। इसी उपलक्ष्य में आई.ए.एस. करनेश शर्मा ( कमिश्नर नगर निगम , जालंधर ) ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सर्व प्रथम बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक दिवस नहीं है बल्कि महिलाओं के योगदान को याद करने का अवसर है। उन्होने महिला की सहनशीलता पर जोर देते हुए उसके अनगिनत गुणों से परिचित करवाया। उन्होंने एच.एम.वी. संस्था एवं डी.ए.वी. संस्थान का सोसाइटी के लिए दिए गए विलक्षण योगदान की सराहना भी की। इस अवसर पर उपस्थित आर.जे .दीपक, आर.जे. धीर एवं लवीना ने भी महिला दिवस पर अपने विचार पेश करते हुए कहा कि महिला दिवस के विचारों को व्यावहारिक स्तर पर अपनाने की आवश्यकता है। समाजपुरुष व स्त्री दोनों के सहयोग से ही आगे बढ़ता है। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन को विशिष्ट नारी सशक्तिकरण पुरस्कार से एवं गुरविन्दर कौर रंधावा को भी विशिष्ट नारी सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एन.एस.एस. प्रोग्राम आफिसर वीना अरोड़ा एवं हरमनु पाल को भौविशिष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया कुलजीत कौर ( डीनहोलिस्टक ) डॉ. श्री, डॉ . राजकमल एवं सभी सैनेटरी इंसपैक्टर को सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर बीनूराजपूत एवं ( एच.एम.वी. एलुमनाई ) फिट इंडिया एम्बैसेडर के रूप मे सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नंदरानी सैनेटरी इंस्पैक्टर ने समागम के अंत में सभी का सम्मानहेतु धन्यवाद किया कु. हनु एवं कु. हरजोत ने लोक गीत पेश किया समस्त कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया। इस अवसर पर डॉ. परवीन कौर ( सीनियर कनसलटेंटरडीएशन आनकालोजिस्ट ), डीन अकादमिक डॉ. कंवलदीप कौर भी उपस्थित रहे।







