Home Punjab पंजाब सरकार के झूठा बजट के लेखक प्रशांत किशोर व निर्माता मुख्यमंत्री...

पंजाब सरकार के झूठा बजट के लेखक प्रशांत किशोर व निर्माता मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह : अशोक सरीन हिक्की

कांग्रस के झूठे चुनावी मैनिफ़ेस्टो की तर्ज़ पर पंजाब सरकार का झूठा बजट पेश : अशोक सरीन हिक्की

ब्यूरो : मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व चलनी वाली पंजाब सरकार के वित मंत्री मनप्रीत बादल की तरफ से सोमवार को पंजाब की जनता के लिए पेश किए गये बजट पर तिखी प्रतिक्रिया देते हुए, पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट) ने कहा कांग्रस के झूठे चुनावी मैनिफ़ेस्टो की तर्ज़ पर। जो अब दोबारा झूठ का सहारा लेकर आने वाले विधानसभा चुनावों मे पिछले विधानसभा चुनावों की तरह वोट बटोरने के लिए जनता को भावुक आकर्षित करना चाहते है। सरीन ने बताया 2017 से पंजाब मे कांग्रस ने जवान किसान व सबसे ज्यदा टैक्स देने वाले व्यापारियों एवं शहरियों को सिर्फ लोलिपोप के सिवा कुछ नही दिया बल्कि उनको देश मे सबसे महंगी बिजली पेट्रोल देकर उन पर नये- नये टैक्स लगाए जा रहे है। सरीन ने अंत मे कहा पंजाब की जनता इस बजट मे दिखाए गये झूठ के महल मे नही आएगी क्युकी पंजाब का हर वर्ग कांग्रस के चुनावी साल की घोषणाओं से आकर्षित होकर पिछले चार साल से हो रहे मानसिक, व्यापारिक, अर्थिक शोषण को नही भूल सकती है।