

बयूरो : शहर में रविवार को एक बार फिर कोरोना ने हमला किया है। जहां आज 141 नए मरीज मिले है वहीं 5 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। नए आए संक्रमितों में अधिकतर एक बार फिर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी व अध्यापक शुमार है। वही पॉश इलाके मॉडल टाउन में 1 परिवार के 3 लोग संक्रमित हुए है तो 5 वर्षीय मासूम भी शामिल है।







