• किसानों की भरपूर समृद्धि के लिए भारतीय कृषि बाजार को डिजिटली विकसित करने के लिए है यह मंच
• देश के कृषि क्षेत्र को पूरी तरह से ऑनलाइन में बदलने के लिए अपने स्टार्ट-अप ‘एग्रोहब इंडिया ’के साथ आगे बढ़ाया है कदम
• वर्तमान में, कई सौ निर्माता, आपूर्तिकर्ता, खरीदार और नवीनता उन्मुख किसान अपनी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए जुड़े हुए हैं इस भव्य पोर्टल पर


बयुरो : देश में किसानों, कृषि उत्पादों, संबद्ध व्यवसायों और कृषि उपकरणों की सही स्थिति को न देखते हुए, एलपीयू की पूर्व छात्रा नितिका राजपूत (भाटिया) ने किसानों, व्यापारियों और विविध कृषि क्षेत्रों में लगे निर्माताओं को आपस में तालमेल रखने के लिए एक कॉमन ‘ऑन-लाइन प्लेटफार्म’ बनाया है। वह देश में कृषि परिदृश्य को बदलने के लिए अपने स्टार्ट-अप ‘एग्रोहब इंडिया’ के साथ अपने कदम निरंतर आगे बढ़ा रही है। वर्तमान में, कई सौ निर्माता, आपूर्तिकर्ता, खरीदार और इनोवेटिव किसान इस पोर्टल पर अपनी अपनी जरूरतों के अनुसार जुड़े हुए हैं। ये सभी नई पीढ़ी के कृषि उद्योग से संबंधित उत्पादों, उपकरणों, और सेवाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। एलपीयू के वर्ष 2012-16 बैच के बीटेक सीएसई प्रोग्राम की पास आउट, नितिका राजपूत (अब भाटिया ) इस विशाल व किसानों के लाभ के लिए विशेष तरह से तैयार इस स्टार्ट-अप की संस्थापक और सीईओ है, और कृषि समुदाय और उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए सकारात्मक रूप से कार्यरत है। सभी को आसान तरीके से जोड़ने के लिए पोर्टल को भारत का पहला ‘बिजनेस-टू-बिजनेस-टू-कंज्यूमर (बी 2बी 2सी )’ पोर्टल माना जाता है। यह पोर्टल किसानों की सर्वांगीण समृद्धि के लिए भारतीय कृषि बाजार को डिजिटल रूप से विश्वव्यापी बना रहा है। क्योंकि नितिका मूल रूप से लुधियाना (पंजाब) से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए उस का हमेशा से ही उन खेतों, किसानों से लगाव रहा है, जो सभी के लिए भोजन पैदा करते हैं। हालांकि उसने पढ़ाई खेतीबाड़ी की जगह कंप्यूटर इंजीनियरिंग की हुई है, और अब अपनी पढ़ाई के इस बेतरीन कार्य में समर्पित कर दिया है कई आकर्षक नौकरियों की पेशकश होने के बावजूद भी , नितिका ने किसान समुदाय की मदद करने का संकल्प लिया और उनके लाभ व विकास के लिए इस ‘स्टार्ट-अप’ को शुरू करने के लिए कड़ी मेहनत की है। अपनी वेबसाइट के माध्यम से, नितिका देश के सभी हिस्सों के मशीनरी निर्माताओं, बीज उत्पादकों, उर्वरक निर्माताओं, किसानों, डीलरों को एक मंच पर जोड़ रही है। ये सभी ‘एग्रोहब इंडिया’’ पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार के कृषि सामान, उपज आदि आसानी से खरीद और बेच सकते हैं। नितिका साझा करती हैं: “ इस बिज़नेस में आने के अलावा भी मेरे पास हमेशा से ही अपने समाज के लिए कुछ अच्छा करने के लिए एक विशेष दृष्टिकोण था। मेरा मानना है कि एक सफल राष्ट्र की कुंजी किसानों को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने में है। डिजिटलकरण के इस युग में, हम डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से संबंधित ग्राहकों तथा कृषि निर्माताओं के बीच संबंध बनाने के लिए आशावादी रूप से काम कर रहे हैं। एग्रोहब पोर्टल पर पार्टनर होने के नाते, कोई भी किसान या फिर निर्माता अपने उत्पादों को एक अरब से अधिक उपयोगकर्ताओं के लिए प्रचारित-प्रसारित कर सकते हैं। इस तर्ज पर कोई भी ग्राहक पोर्टल पर उपलब्ध कई विकल्पों में से किसी भी उत्पाद को देख और चुन सकता है। इस तरह, बेहतरी के लिए कृषक समुदाय को इस ओर शिक्षित करने की आवश्यकता है। और, अब ‘एग्रोहब’ के माध्यम से, कृषि समुदाय को सर्वोत्तम मूल्य पर सर्वोत्तम मशीनरी, कीटनाशक और गुणवत्ता वाले बीजों के साथ कई बेहतरीन सुविधा प्रदान की जा सकती हैं।” संस्थापक नितिका इस बात से भी खुश हैं कि इस कंपनी के साथ वह देश के लोगों को कई तरह की नौकरियां दे सकेंगी। वह अपनी यूनिवर्सिटी ‘एलपीयू’ से भी बेहतरीन प्लेसमेंट की उम्मीद कर रही है।







