Home Punjab यू.पी. व बिहार से ख़त्म पंजाब मे सरेआम दिनदहाड़े हत्या गोलीबारी शुरू...

यू.पी. व बिहार से ख़त्म पंजाब मे सरेआम दिनदहाड़े हत्या गोलीबारी शुरू : अशोक सरीन हिक्की

बयूरो : प्रीत नगर मे दिनदहाड़े नौजवान के कत्ल की घटना की सख़्त शब्दों मे निंदा कर पंजाब मे भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) ने कहा यू.पी बिहार से ख़त्म पंजाब मे सरेआम दिनदहाड़े हत्या गोलीबारी का सिलसिला शुरू हो गया है हर रोज खूनी घटनायें घट रही है।इस वजह से पंजाब की जनता मे खौफ पैदा हो गया है जो राज्य के लिए हानिकारक है। इसलिए पंजाब पुलिस के ड़ी.जी.पी को तुरंत इस तरह बढ़ रही घटनायें को रोकने व बेखौफ अपराधियों मे डर पैदा करने के लिए पंजाब पुलिस को जिला स्तर पर निर्देश देने चाहिए की छोटी से छोटी घटना के आरोपियों पर सख़्त क़ानूनी कारवाई करनी चाहिए। सरीन ने कहा राज्य मे लॉ एंड ऑर्डर पुरी तरह चरमरा चुका है जिसके लिए कुछ राजनीतिक लोग व प्रशासन की काली भेड़ें ज़िम्मेवार है।इस तरह के गलत अधिकारियों व नेताओ की वजह से मरने एवं मारने वाले नौजवानों के साथ-साथ उनके परिवारो की ज़िंदगी भी तबाह हो रही है।