Home Education सेंट सोल्जर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग छात्रों के लिए वर्कशॉप

सेंट सोल्जर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग छात्रों के लिए वर्कशॉप

ब्यूरो : सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा फ्लटर के साथ मोबाइल डेवलपमेंट विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें जीटीबी से प्रो.गुरप्रीत सिंह मुख्य वक्ता रहे। जिनका स्वागत प्रिंसिपल डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी, एच.ओ.डी रूप लाल और डीन नीरज शर्मा द्वारा किया गया। इस वर्कशॉप में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्रों ने कॉलेज आकर और ऑनलाइन भाग लिया। प्रो.गुरप्रीत ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि फ्लटर गूगल का सॉफ्टवेयर है जिसका इस्तेमाल विश्व की जानमानी कंपनियां जैसे इबे, बीएमडव्लू, स्क्वैर, अलीबाबा ग्रुप, कैपिटल वन आदि करती हैं। इसका इस्तेमाल मोबाइल एप्लीकेशन, वेबसाइट बनाने के लिए किया जा रहा है और इसका डेवेलोपमेंट सबसे तेज है और बहुत सी फ्री चींजें इसमें उपलब्ध हैं। फ्लटर हर ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे मैक, एंड्राइड, वेब, रियेक्ट, नेटिव, समरीन आदि को सपोर्ट करता है। इसके अतिरिक्त सी.एस.ई के छात्रों के लिए प्रश्न उत्तर राउंड रखा गया। प्रिंसिपल डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी ने आये हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कॉलेज प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों को फ्लटर पर प्रैक्टिस करने के लिए प्रेरित किया।