Home Education HMV की पूर्व छात्रा ने इंडियन प्रो. म्यूजिक लीग में टाप 6...

HMV की पूर्व छात्रा ने इंडियन प्रो. म्यूजिक लीग में टाप 6 में बनाई जगह

ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय की संगीत विभाग की पूर्वछात्रा कु. लाज ने गायन प्रतियोगिता के कार्यक्रम इंडियन प्रो. म्यूजिक लीग में टॉप 6 में जगह बनाकर कालेज का नाम रोशन किया है। कु. लाज प्रतियोगिता में गुजरात टीम का हिस्सा है तथा उसने टॉप 6 में जगह बना ली है प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने कु. लाज, उसके अभिभावकों व संगीत विभाग के फैकल्टी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कु. लाज ने अपने नाम को सार्थक कर दिखाया है बतौर छात्रा भी लाज ने सदा बुलंदियों के शिखर को छुआ जीएनडीयू के यूथ फैस्टिवल हों या कोई भी और प्रतियोगिता, लाज हमेशा अग्रणी रही। आज लाज ने वह कर दिखाया है जो कम ही लोग कर पाते हैं प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने सभी से लाज को वोट करने की भी अपील की ताकि लाज यहां भी जीत का झंडा फहरा सके। संगीत ( गायन ) विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर व अन्य फैकल्टी सदस्यों ने भी लाज को शुभकामनाएं दी।