Home Education HMV में मनाया नेशनल साइंस डे

HMV में मनाया नेशनल साइंस डे

ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय को सी वी. रमन साइंस सोसाइटी की ओर सेनेशनल साइंस डे के अवसर पर नेशनल वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय बायोटेक्नालोजी इन परस्यूट आफ न्यूमिलेनियम डियेल्पमेंट गोल था बितौर रिसोर्स पर्सन जीएनडीयू अमृतसर के वायोटेक्नालोजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डॉ. प्रताप के.पाती उपस्थित थे। डीन साइंस तथा सीवी. रमन साइंस सोसाइटी की इंचार्ज डॉ. नीलम शर्मा ने मुख्या तिथि प्रो. डॉ. प्रताप के पाती, प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन, फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने डॉ. प्रताप के.पाती को प्लांटर भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीननेछात्राओं को प्रश्नपूछने व जिज्ञासुबनने की प्रेरणा दी । उन्होंने छात्राओं को रिसर्चप्रोजैक्ट करने व इनोवेटिव सोच रखने के लिए भी प्रेरित किया। डॉ. प्रताप के . पातीने कहा कि न्यूमिलेनियम डिवेलपमेंट गोल का उद्देश्य भूख सेलड़ना है तथा सभी को बेहतर स्वास्थ्य व वातावरण उपलब्ध करवाना है। वातावरण सुरक्षा एवं मानव विकास को तब तक प्राप्त नहीं किया जा सकता जब तक लोगों की स्वास्थ्य व पोषण की मूल भूत जरूरतें पूरी नहीं होती। उन्होंने वायोटेक्नालाजी के विभिन्न टूल्स व तकनीकों पर चर्चा की जिनका प्रयोग कर इन समस्याओं का हल किया जा सकता है। उन्होंने प्लाटटिश्यू कल्चर, सेकडरी मटाबोलाइट प्रोडक्शन, आर.एन.ए. टेक्नालोजी तथा रिकाम्बीनेंटटेक्नालाजी पर बात की।जूलॉजीविभागाध्यक्षाडॉ . सीमा मरवाहाने धन्यवाद प्रस्ताव दिया । उन्होंने कहा कि साइंस एवं टेक्नालोजी का देश की समृद्धि में बहुत योगदान है। डॉ. अंजना भाटिया ने मॉडरेटर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर दीपशिखा, सलोनी शर्मा, डॉ. श्वेता चौहान, डॉ. नीतिका कपूर, डॉ. जतिंदर कुमार, डॉ. हरप्रीत सिंह, सुमित शर्मा, सुशील कुमार, डॉ. वंदना ठाकुर, डॉ. शुचि, रमनदीप कौर, डॉ. सिम्मी और सुग्रीहर प्रीत उपस्थितथे।