– एलपीयू के विद्यार्थियों ने चैंपियनशिप के ताउलु और सांडा दोनों फॉर्म्स में जबरदस्त प्रदर्शन के माध्यम से पदकों की लंबी लड़ी हासिल की
– “एलपीयू के वुशु खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ओर पहचान बना रहे हैं”: एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल
– छह दिवसीय राष्ट्रीय वुशु चैम्पियनशिप -2021 चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी




ब्यूरो : एलपीयू में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) कार्यक्रम के पांच विद्यार्थियों ने 29 वीं सीनियर नेशनल वुशू चैम्पियनशिप- 2021 में 7 पदक जीते। छह दिवसीय चैम्पियनशिप को 25 फरवरी से 2 मार्च 2021 तक चंडीगढ़ में वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया था। सभी 28 भारतीय राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, और सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) के 1000 से अधिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों पर आधारित 43 से अधिक टीमों ने भाग लिया था। एलपीयू के परिश्रमी पदक विजेता अब एशियाई और विश्व खेलों में आगे मुकाबला करने में सक्षम होंगे। एलपीयू की छात्रा गीता ने अकेले ही तीन पदक जीते। चैंपियनशिप की ताउलू इवेंट में, गीता ने नानदाओ शैली के लिए गोल्ड मेडल जीता; नानगुन के लिए सिल्वर; और, नैनकवान के लिए ब्रोंज मेडल । अन्य विद्यार्थियों में से बबली ने सिल्वर और संदीप कौर ने ब्रोंज पदक जीता। सांडा स्पर्धाओं में, प्रिया ने 60 किग्रा भार वर्ग में ब्रोंज और 75 किग्रा भार वर्ग में भी तांसिव ने ब्रोंज ही जीता। एलपीयू के वियार्थियों ने अपने संबंधित राज्यों झारखंड, पंजाब और जम्मू व कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। ताउलू में मार्शल आर्ट पैटर्न, एक्रोबैटिक मूवमेंट और तकनीक शामिल हैं, जिसके लिए एलपीयू के स्टूडेंट्स को आंका गया, और उन्हें ठोस अंक दिए गए। एलपीयू के विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किक, बॉक्सिंग, बैलेंसिंग, कूद, स्वीप, और थ्रो में उनकी जीत की ताकत देखने को मिली। सांडा के लिए एलपीयू के विजेताओं ने मॉडर्न कॉम्बैट पद्धति और पूर्ण संपर्क खेल, मुक्केबाजी, किक और कुश्ती के प्रति प्रदर्शित किया। विजेताओं को बधाई देते हुए, एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने साझा किया: “एलपीयू में वुशू खिलाड़ी अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर की भागीदारी और उसके जीतने की दिशा में एक पहचान बना रहे हैं। मुझे लगता है कि यह खेल-कौशल केवल एक खेल नहीं है, बल्कि विशेष तौर पर महिलाओं और बच्चों के लिए एक आत्मरक्षा का टूल भी है। उन्हें आत्म-सुरक्षा के लिए भी इस कला को सीखना चाहिए।” चैंपियनशिप का उद्घाटन खेल, युवा और एनआरआई मामलों के मंत्री, (पंजाब सरकार), राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने किया, जहां उनके साथ वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेजिडेंट भूपिंदर सिंह बाजवा भी थे। वुशु, जिसे आमतौर पर चीनी कुंगफू के रूप में जाना जाता है, एक पूर्ण मार्शल आर्ट खेल है। यहां, “वू” का अर्थ सैन्य या मार्शल और कला के लिए “शू” है। समकालीन समय में, वुशु अंतर्राष्ट्रीय वुशु फेडरेशन के तहत एक अंतर्राष्ट्रीय खेल बन गया है। वुशु वर्तमान में एशियाई खेलों, दक्षिण पूर्व एशियाई खेलों और अन्य बहु-खेल आयोजनों में विश्व मुकाबलों के लिए खेल का ऑफिसियल प्रोग्राम है।







