सेंट सोल्जर स्कूल में रोड सेफ्टी पर सैमीनार आयोजित




ब्यूरो : पंजाब ट्रैफिक पुलिस की ओर से मनाए जा रहे ‘रेड सेफ्टी’ माह के तहत छात्रों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के हेतु सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में एक जागरूकता सैमीनार आयोजित किया गया। स्कूल डायरेक्टर उर्मिल सूद के इस सैमीनार के दौरान छात्रों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वाहन चलाते समय कभी भी नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों के साथ-साथ हमें हमेशा दूसरों का ख्याल रखना चाहिए ओर गाड़ी को हमेशा कंट्रोल स्पीड में ही चलाना चाहिए। ओवर स्पीड अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी खतरा पैदा करती है। प्रोग्राम के दौरान छात्रों ने ‘वाहन धीमा चलाएं, अपना अनमोल जीवन बचाएं’ का संदेश देते हुए सभी ने यातायात नियमों का पालन करने का प्रण भी लिया।







