Home Crime जालंधर : लिफ्ट टूटने से 1 की मौत, कपूर ट्रेडर जुगाड़ू तरीके...

जालंधर : लिफ्ट टूटने से 1 की मौत, कपूर ट्रेडर जुगाड़ू तरीके से लगा कर रहा था इस्तेमाल, पढ़ें व देखें

बयुरो : भगत सिंह चौंक के पास कपूर हार्डवेयर के गोदाम में लगी लिफ्ट टूट गई है। घटना अभी कुछ देर पहले की है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट का प्रयोग कर रहे एक व्यक्ति की इस घटना में मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि गोदाम में लगाई गई ये लिफ्ट देसी जुगाड़ से चलाई जा रही थी फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान राजू (25) के रूप में हुई है। गौर होकि लिफ्ट को जंजीर का इस्तेमाल कर चलाया जा रहा था।